Nirbhik Nazar

कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री

हरिद्वारः चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *