Nirbhik Nazar

पति ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, खंबे से बांधकर पत्नी को बेरहमी से पीटा, घटना का VIDEO कैमरे मे क़ैद

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स को दरिंदगी की हदें पार करते देखा जा रहा है. जिस पर आगरा के सिकंदरा पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. वहीं मामले में पुलिस की जांच जारी है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स को अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते देखा जा रहा है. शख्स अपनी पत्नी को एक खंबे से बांधकर पीटते नजर आ रही है. जिस दौरान उसकी पत्नी को चीखते सुना जा सकता है.

खंबे से बांधकर पत्नी को पीटा  

वीडियो में एक शख्स दूर खड़े पति को अपनी पत्नी को पीटते देख रहा है. वहीं पति अपनी पत्नी को पीटने के बाद खंबे से खोलकर घसीटते भी नजर आ रहा है. फिलहाल अब इस मामले की शिकायत आगरा के सिकंदरा थाने में दर्ज हो गई है. वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

आगरा में ASP सत्य नारायण के अनुसार ‘एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पति अपनी पत्नी को मारते हुए देखा जा सकता है. इसके संबंध में सिंकदरा में 14 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया था. मामले में कार्रवाई जारी है. आरोपी पति के घर में दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार है.’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *