Nirbhik Nazar

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स शॉप में घुसे (बाप – बेटी) ने की आंखों में मिर्च झोंक कर लूट, पकड़ी गई बेटी, देखिए CCTV में कैद घटना का VIDEO

ग़ाज़ियाबाद : ज्वेलरी शॉप में लूट करने का एक नया तरीका सामने आया है बाप और बेटी गाजियाबाद में ग्राहक बनकर एक ज्वेलर्स शॉप में घुसे और वहां पर सोने की चेन देखने लगे इसी बीच बेटी ने जल की आंखों में मिर्ची झोंक दी और मौके से चेन लूटकर भागने लगे लेकिन ज्वेलर की सजगता से युवती को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जबकि उसका बाप मौके से भागने में कामयाब रहा। यह घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर शॉप की हैं। घटना ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। युवती को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले किया गया है पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी युवती से पूछताछ शुरू कर दी है ।

सीसीटीवी में कैद हुई मिर्च झोंककर लूट की वारदात।

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की देर शाम महालक्ष्मी ज्वैलर्स शॉप में ग्राहक बनकर घुसे बाप और बेटी ने जेलर से सोने की चेन खरीदने के लिए चेन देखने की शुरुआत की। चेन के देखते देखते ही अचानक पीर के बगल में बैठी हुई युवती ने श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक पवन गर्ग की आंखों में मिर्ची झोंक दी मिर्ची जोकते ही पिता सोने की चेन लेकर दुकान से बाहर भाग निकला युवती भी उसके पीछे भागी लेकिन तभी जल और उसके कर्मियों की सजगता के चलते युवती को मौके पर पकड़ लिया गया कि सारी घटना ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

पुलिस कर रही पूछताछ, क्रिमिनल हिस्ट्री की भी ले रही जानकारी।
ज्वेलर द्वारा युवती को पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया गाजियाबाद के एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली है कि घटना को अंजाम देने वाले बाप और बेटी राज नगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर सोसायटी के रहने वाले हैं पुलिस इन दोनों के क्रिमिनल हिस्ट्री की भी जानकारी खंगाल रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *