Nirbhik Nazar

CBSC 12 वीं का परिणाम घोषित, देहरादून रीजन 15 वें स्‍थान पर, ऋषिकेश के अभिनव को मिले 99.6 प्रतिशत अंक

देहरादून आखिरकार लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित कर दिया जाएगा।

अभिनव उनियाल ने प्राप्‍त किए 99.6 प्रतिशत अं

ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। वह डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं।

देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत

12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।

पिछले वर्ष 99.37 फीसदी छात्र हुए थे सफल

पिछले वर्ष 12वीं में 99.37 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए थे। वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 88.78 फीसदी और वर्ष 2019 में 83.40 फीसदी छात्र पास हुए थे।

दूसरी तरफ, दो चरणों में आयोजित इस बार की सेकेंड्री परीक्षाओं के लिए अंतिम परिणामों को तैयार करने में दोनों टर्म के मार्क्स को कितना वेटज दिया जाएगा, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर नोटिस जारी नहीं किया गया है। अगर आपके घर में भी 12वीं के छात्र हैं तो ऐसे परिणाम चेक कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *