Nirbhik Nazar

चमत्कार भी और दर्द भी ! ट्रक ने गर्भवती महिला को मारी टक्कर, पेट फटकर बाहर आया बच्चा बिलकुल ठीक, महिला की मौत…

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के दौरान एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसपर यकीन करना मुश्किल है। दरअसल हादसे के दौरान गर्भवती महिला का पेट फट गया और बच्चा बाहर निकल लाया। मौके पर जमा लोग उस वक्त चौंक गए, जब बच्ची उन्होंने बच्ची को सही सलामत देखा। बच्ची को फिरोजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों ने दावा किया कि वह बिल्कुल ठीक है और उसे नवजात के इलाज की जरूरत है। एसएचओ फतेह बहादुर सिंह बधौरिया ने बताया कि हादसा नरखी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास हुआ।26 वर्षीय महिला की पहचान आगरा निवासी कामिनी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बाइक से कोटला फरिहा इलाके में अपने माता-पिता के घर जा रही थी, तभी हादसा हो गया। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आने से रोकने के प्रयास में उनके पति रामू ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया। कामिनी नीचे गिर गई और तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

स्टेशन हाउस ऑफिसर बधौरिया ने कहा, नवजात सुरक्षित है और आवश्यक उपचार करवाया जा रहा है। बाइक चला रहे बच्चे का पिता भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *