देहरदून: राजधानी देहरदून में अवैध प्लाटिंग पर मुख्यमंत्री का बुलडोजर चला है, देहरादून के कैनाल रोड पर करोड़ों की अवैध प्लाटिंग का खेल सामने आया है, जिसमे गुप्ता ब्रदर्स के साथ देहरादून के नामी-गिरामी प्रॉपर्टी डिलरों के शामिल होने की बात सामने आ रही है अब वहीँ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ‘एमडीडीए’ व जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ।आपको बता दें की ये कैनाल रोड वहीं रोड है जहाँ से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए जाते हैँ साथ ही प्रदेश के तमाम आईएएस और आईपीएस हर रोज यहाँ से गुजरते हैं, ऐसे मे सवाल उठ रहे है की जब तमाम अधिकारी यहाँ से गुजर रहे होते हैँ तो क्या किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी… मौके पर मौजूद देहरादून की जिलाधिकारी ने बताया की MDDA द्वारा नक्शा पास न कराये जाने की वजह से अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी, साथ ही जाँच भी कराई जा रही है की ये सब किसके इशारे पर हुआ, अब पुरे मामले पर जिला प्रशासन और एमडीडीए संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है
देहरादून ज़िलाधिकारी “सोनिका”
मौके पर पहुंची देहरादून ज़िलाधिकारी सोनिका ने बातचीत में बताया कि एमडीडीए द्वारा नक्शा पास ना कराए जाने की वजह से आज अवैध प्लॉटिंग का ध्वस्तीकरण करा दिया गया है साथ ही ये जांच भी कराई जा रही है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है इसको लेकर ज़िला प्रशासन और एमडीडीए की टीम भी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है जबकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे एडीएम महोदय एएनबी न्यूज़ की टीम के सवालों से बचते नज़र आये।

ग़ौरतलब है कि कैनाल रोड पर चल रही इस पूरे अवैध प्लॉटिंग के निर्माण कार्यों के पीछे अफ्रीका के अमीर व् कहे जाने वाले सहारनपुरवासी गुप्ता ब्रदर्स और उनके साथी बिल्डरों का है। आपको मालूम हो कि ये वही गुप्ता ब्रदर्स हैं जो औली में पिछले कुछ साल पहले हुई 200 करोड़ की शादी से चर्चा में आये थे साथ ही ये भी बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ मिलकर गुप्ता बन्धुओं नें बड़े बड़े कांड किए, जिसके चलते उन्हें यूएई से धर दबोचा गया । गुप्ता ब्रदर्स भले ही कानून की गिरफ्त में हैं पर ताज्जुब है कि इनका एक बड़ा सिंडिकेट आज भी उत्तराखंड समेत देश के अलग अलग राज्यों में सक्रिय है। बहरहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करते हुए आज दिखा दिया है कि सीएम धामी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।