Nirbhik Nazar

बूढ़े माँ –बाप को छोड़ने से किया इंकार, तो पत्नी ने आधी रात को छत पर बुलाया और पति को दे दिया धक्का, अपाहिज हुआ पति…  

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए छत से धकेल दिया क्योंकि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता से अलग नहीं होना चाहता था। पत्नी के छत से धकेले जाने के बाद भी युवक जीवित है, लेकिन अब वह कई महीनों तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकेगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में युवक के पिता ने अपनी बहु के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवा दी है। युवक के पिता बनारसी प्रसाद गुप्ता की शिकायत के मुताबिक उनकी बहू और बेटे की शादी को मात्र डेढ़ साल ही हुए हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले गुप्ता परिवार के घर तब अशांति फैलने लगी,जब घर की बहू अपने पति से रोज उसके बूढ़े माता-पिता से अलग रहने की जिद किया करती थी। इसी बातपर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया की वाइफ ने अपने हसबेंड को घर की छत से धकेल दिया।

छत से दिया पति को धक्का,महीनो तक नहीं चल सकेगा युवक

छत से गिरकर युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वह कई महीनों तक ठीक से खड़े भी नहीं हो सकेगा । पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि उसकी बहू इसबार जीवित बच जाने से अगल बार जान ले लेने की धमकी दे रही है।

 बहाने से बुलाया था छत पर

पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि उनकी बहू ने लगभग रात 12 बजे अपने पति के घर की छत पर बुलाया और कुछ दिखाने के बहाने किनारे पर ले गई और उसे नीचे धकेल दिया। छत में रेलिंग न होने और गुप अंधेरा था। इसलिए जब युवक ने पत्नी के दिखाए अनुसार टार्च से छत के नीचे झाँकने की कोशिश की,तभी युवती ने उसे नीचे धकेल दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *