Nirbhik Nazar

आज दिल्ली मे PM से मिलेंगे CM…इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य सरकार का विजन रखेंगे। धामी सोमवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां वे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए। शनिवार को सीएम धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक आंगुतकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम ने उनके समक्ष विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का प्रजेटेंशन रखा। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय योजनाओं के प्रगति का अपडेट लेंगे। इसमें सीएम की तरफ से राज्य सरकार का विजन प्रस्तुत किया जाएगा। सुंदरम ने मुख्यमंत्री के सामने स्टार्ट अप, जेम पोर्टल, महिला उद्यमिता, डिजिटल ट्राजेक्शन, आत्म निर्भर भारत, स्किल डेवलपमेंट, वन नेशन, वन राशन कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, पीएम गति शक्ति, श्रम सुधार, किसान सम्मान निधि।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का खाका रखा। मुख्यमंत्री धामी 25 जुलाई को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के शपथग्रहण में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के लंबित मसलों को रखेंगे। 26 जुलाई को दोपहर बाद सीएम वापस राजधानी दून लौटेंगे।

जीएसटी प्रतिपूर्ति का मसला भी उठा सकते हैं धामी

जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में उत्तराखंड को प्रतिवर्ष लगभग 5500 करोड़ रुपये मिलता था। जून, 2022 से केंद्र से मिलने वाली यह मदद अब बंद हो चुकी है। माना जा रहा है कि धामी बैठक में जीएसटी के रूप में हो रहे नुकसान की भरपाई की भी मांग कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *