Nirbhik Nazar

केंद्रीय नेतृत्व के सामने “धामी” पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड, साझा करेंगे विकास का एजेंडा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे और विकास का भावी एजेंडा साझा करेंगे। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा  शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन रखा गया है। इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और भाजपा सरकारों की प्रगति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। प्रवास पर जाने से पूर्व उन्होंने शासन के अधिकारियों से अपनी सरकार के अब तक कार्यकाल में लिए गए फैसलों, कार्रवाइयों और प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों से संबंधित ब्योरा लिया। ये ब्योरा केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सरकारों की प्रगति और भावी एजेंडे के बारे में जानकारी देनी है।

इन मुद्दों की हो सकती है समीक्षा

वाराणासी में मुख्यमंत्री की बैठक में तय हुए मुद्दों की प्रगति की समीक्षा होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए थे। केंद्र सरकार की लोक कल्याण से संबंधित 13 कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रगति का आंकलन किया जाएगा।

चुनाव दृष्टि पत्र पर कार्रवाई की जानकारी देंगे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दे सकते हैं। चुनाव में घोषणा के अनुसार उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है और कमेटी की दो अहम बैठकें भी हो चुकी हैं। इसके अलावा अंतोदय परिवारों के लिए साल में तीन रसोई गैस के सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला लागू कर चुकी है। शौर्य पुरुस्कारों की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वह राज्य में जन सुविधाओं से जुड़े कायदे-कानूनों के सरलीकरण के बारे में भी जानकारी देंगे। प्रशासनिक तंत्र में सुधार के लिए अब तक उठाए गए कदमों को भी वह केंद्रीय नेतृत्व से साझा कर सकते हैं।

विकास के रोडमैप को भी कर सकते हैं साझा

उत्तराखंड को 2025 में देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे विकास के रोडमैप को भी मुख्यमंत्री बैठक में साझा करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के दिन से ही धामी इस बात पर जोर दे रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 6 9 7 2 9
Users Today : 14
Users Last 30 days : 697
Total Users : 69729

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *