Nirbhik Nazar

एक साल पहले ही जुड़ा था 7 जन्मों का साथ, एक चांटे मे ही, तलाक तक पहुंची बात…

विदिशा: पांच साल तक छुप-छुपकर मिलते रहे, जिससे दोनों में नजदीकियां बड़ी और बाद में स्वजनों की सहमति से विवाह कर लिया, लेकिन किसी बात पर विवाद हुआ तो पति ने चांटा मार दिया, बस इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया, जहां पत्नी तलाक लेने पर अड़ी हुई है। इधर दो अलग-अलग मामलों में भी पत्नियां तलाक लेने पर अड़ी हुई हैं। परिवार परामर्श केंद्र में अलग-अलग तरह के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें छोटे-छोटे से विवाद पर मामला तलाक तक पहुंच गया है। पहले मामले में पति द्वारा चांटा मारने से नाराज पत्नी तलाक लेने पर अड़ी हुई है। पत्नी का आरोप है कि बगैर किसी बात के पति ने उसे चांटा मारा है, जबकि पति का कहना था कि वह उसकी मां से बत्तमीजी कर रही थी। काउंसलर मदनकिशोर शर्मा और पूजा त्रिपालिया ने बताया कि दोनों को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बात मानने तैयार नहीं थे। उन्होंने कोर्ट में भी अलग रहने के लिए आवेदन लगा दिया, जिसके चलते उन्हें कानूनी सलाह दी है।

इसी प्रकार एक दूसरे मामले में पति द्वारा अपनी मां का पक्ष लेने से पत्नी नाराज हो गई है। वह भी परामर्श केद्र पहुंची और पति से तलाक लेने पर अड़ गई। पत्नी का आरोप था कि सांस उससे विवाद करती है और पति उसका साथ देता है, जबकि पति का कहना था कि पत्नी काम नहीं करती। जब काम की बात करते हैं तो झगड़ा करती है। एक तीसरे मामले मायके बालों से ज्यादा बात नहीं करने की समझाइस पर नाराज पत्नी तलाक पर अड़ी हुई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी घंटों तक मोबाइल पर बात करती है,जब मना करते हैं विवाद करती है। दो मामलों में फिलहाल समझाईश देकर कुछ दिन साथ रहने की सलाह दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *