Nirbhik Nazar

पांचवीं मंजिल से गिर गई 2 साल की मासूम लेकिन नीचे खड़े शख्स ने कर लिया कैच, देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क : क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि पांचवीं मंजिल से गिरने के बावजूद 2 साल की नन्ही बच्ची की जान बच गई? ये मुश्किल जरूर है, लेकिन यही सच्चाई है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक बच्ची को बिल्डिंग के पांचवें माले से गिरते देखेंगे, लेकिन नीचे खड़ा एक शख्स उसकी जान बचा लेता है.

पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिरने पर एक छोटी बच्ची को पकड़ने के बाद एक शख्स को लोग हीरो बताकर उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के झेजियांग प्रांत के टोंगजियांग में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है.

बच्ची को किया कैच

शेन डोंग नाम का शख्स अपनी कार सड़क के उस पार पार्क कर रहा था. इसी दौरान उसने एक बच्ची को ऊंचाई से गिरते हुए देखा. दरअसल, बच्ची 5 मंजिला से गिरकर स्टील की छत पर जा गिरी थी. वह फिर नीचे की ओर गिर गई और डोंग ने चमत्कारिक रूप से उसे पकड़ लिया.

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर चीन के सरकारी अधिकारी लिजियन झाओ ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे बीच मौजूद हीरो.’ इस वीडियो को अभी तक 89 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल गए हैं. 4 हजार से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *