Nirbhik Nazar

बाप ने करा दिया बेटे को गिरफ्तार, अपनी ही बेटी को कर रहा था शर्मसार…पढ़ें पूरा मामला…

पेंड्रा/छ0ग0: गौरेला थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार किए जाने का मामला सामने आया है. जहां पर एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया. बच्ची ने जैसे-तैसे ये पीड़ा अपने दादा को बताई, फिर दादा ने 112 में कॉल कर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के बयान के बाद नाबालिग के पिता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने का पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. जहां पर एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग ने 112 में कॉल करके मदद मांगी थी. 112 की टीम मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.

कई बार किया शारीरिक शोषण

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पोती जिसकी मां का निधन लगभग 5 वर्ष पूर्व हो चुका है और वो अपने पिता के साथ रहती है. उसके पिता बच्ची के साथ शारीरिक शोषण लंबे समय से कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 पुलिस टीम तत्काल नाबालिग बच्ची और उसके दादा को लेकर गौरेला थाना ले आई. जहां पर पुलिस के महिला अधिकारियों के बयान के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई. जिस पर पुलिस ने नाबालिग के दादा की शिकायत पर पीड़िता के पिता के खिलाफ दुष्कर्म किया जाने का अपराध दर्ज करते आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

पहले सिर्फ छेड़ता था फिर किया दुष्कर्म

पुलिस की माने तो बच्ची के साथ पहले आरोपी पिता छेड़छाड़ जैसी हरकतें करता था और उसके बाद वो बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा. बच्ची किसी तरह ये जानकारी अपने दादा को दी. जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *