Nirbhik Nazar

मंदिर मे कर रहा था चोरी भगवान ने दे दी ऑन स्पॉट सज़ा, देखें वीडियो…

न्यूज़ डेस्क: बुरी नीयत का नतीजा भी बुरा होता है। कई बार बुरी नीयत वालों को भगवान भी हाथों हाथ सजा दे देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा लेकिन भगवान ने उसे हाथों हाथ ऐसी सजा दी कि वह मंदिर से बाहर ही नहीं निकल पाया। आखिरकार पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

चोरी करने मंदिर में घुसा

मंदिर में चोरी का प्रयास करने का मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येलम्मा मंदिर का है। यहां एक शख्स मंदिर में गहने चुराने के इरादे से दाखिल हो गया। मंदिर में घुसने के लिए उसने दीवार में छेद किया और उसी छेद में से मंदिर में दाखिल हो गया। लेकिन चोरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर नहीं निकल पाया। वह वहां पर ऐसा फंसा कि रोकर मदद के लिए लोगों को पुकारने लगा।‘

भगवान ने दी बुरे कर्मों की सजा !

कहते हैं ना अच्छा या बुरा सारे कर्मों का फल आपको इसी धरती पर मिलता है। लोग इसे बुरे कर्म की तुंरत सजा का उदाहरण मान रहे हैं। दरअसल, जब वह चोर चोरी करने के बाद दीवार में किए गए छेद से बाहर निकल रहा था तो वह उस छेद में फंस गया। चोर उसी छेद से गहने बाहर फेंककर निकलने लगा, लेकिन सफल नहीं हो पाया और उसमें फंसकर रह गया। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *