Nirbhik Nazar

आजम खान ने की योगी सरकार से मांग- कांवड़ियों की हादसे में मौत पर मिले 50 लाख रुपये, और मुझे Z सिक्योरिटी

रामपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दवार नेता आजम खान ने कांवड़ियों की हादसे में मौत पर मुआवजा राशि को लेकर सवाल उठाए हैं. आजम खान ने इस राशि को बढ़ाने की बात कही है.आजम खान ने कहा कि जब भी किसी मजहब की धर्म की या धार्मिक लोगों की क्षति होती है वो किसी के द्वारा हो और किसी भी तरह की हो जाहिर है हमें उसका अफसोस भी होता है और दिल भी दुखता है.

कावड़ियों को 50 लाख मुआवजा देने की कही बात 

आजम खान ने कहा कि कावड़ियों की जिस तरह से हत्या हुई है या जिस तरह से उन्हें दुनिया से रुखसत होना पड़ा है. बहुत अफसोसनाक है और दर्दनाक है.  हम सब के लिए एक सवाल भी बनता है. धर्म के काम के लिए निकले हुए लोगों का सम्मान हो यह सब की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मजहबी आस्था रखने वालों के साथ हमदर्दी हो यह भी सबकी जिम्मेदारी है. एक तरफ तो सरकार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर रही है और दूसरी तरफ इस हादसे में जान गंवाने वालों को मात्र 01 लाख रुपए का मुआवजा दे रही है. यह कुछ अच्छा नहीं लगा जैसा दिखावा हो वैसा ही अमल भी होना चाहिए.

सपा नेता ने आगे कहा कि अगर कावड़ियों का यह सम्मान है तो फिर उनकी हादसे की मौत के बाद भी उनके सम्मान को सम्मान से ही जिंदा रखना चाहिए. मैं यह चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हर कावड़िए को जिसकी इस हादसे में जान गई है. उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार 50 लाख का मुआवजा दे और 50 लाख का मुआवजा केंद्र सरकार दे. यही सही भरपाई भी होगी और यही सही श्रद्धांजलि भी होगी.

मुझे Z सिक्योरिटी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खान ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। आजम खान का दावा है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है और सरकार को उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देनी चाहिए। आजम खान रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक है और 2019 में सांसद भी चुने गए थे। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद सीट खाली हो गई थी, जिस पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *