Nirbhik Nazar

पहले नर्स बनने का किया नाटक, फिर बैग में बच्चा डालकर महिला भाग गई, रह गया तो बस ये CCTV वीडियो, आप भी देखिए…

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली से एक भयंकर घटना सामने आई है. एक महिला नर्स बनने का नाटक करती हुई अस्पताल से बच्चा चुरा ले गई. बच्चा चोरी की घटना महाराष्ट्र में पहली बार नहीं हुई है. लेकिन यहां जिस तरह से बच्चे को उठा कर यह महिला ले गई है, उसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. यह महिला सीधे एक बैग में एक दिन के बच्चे को भर कर अस्पताल की सीढ़ियों से उतर कर गायब हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी के फुटेज को देखकर आरोपी महिला की तलाश कर रही है. एक दिन पहले मां ने उस बच्चे को जन्म दिया था. बच्चा चोरी हो जाने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सांगली पुलिस उस महिला की पहचान तलाश करने की कोशिशों में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग चुका है. सीसीटीवी में एक महिला अस्पताल में आती हुई और तेजी से अस्पताल से जाती हुई दिखाई दे रही है. फिलहाल उस महिला का पता नहीं चल पाया है.

ये सब कब हुआ? कैसे हुआ?

सांगली के तासगांव में रविवार (24 जुलाई) सुबह आठ बजे के करीब की यह घटना है. डॉ. अंजलि पाटील के नर्सिंग होम में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था. इस दौरान सुबह एक महिला लाल रंग की साड़ी पहनकर अस्पताल में दाखिल हुई. अस्पताल में दाखिल होती हुई यह महिला सीसीटीवी में कैद हुई है.

लाल साड़ी में आई, नर्स का भेष बदला और बच्चा ले गई

अस्पताल में आते ही इसने नर्स का रूप धारण किया. इसके बाद वह अपने आप को नर्स के तौर पर पेश करती हुई महिला वॉर्ड के उस कोने में गई जहां नवजात शिशु को रखा जाता है. वहां वो शिशु को उठाती है, बैग में भरती है और चंद सेकंड में ही अस्पताल से निकल जाती है. अस्पताल से निकल कर जाती हुई उस महिला की हडबड़ाहट भी सीसीटीवी में कैद हुई है.

बच्चा चोर महिला को तलाश रही सांगली पुलिस

जैसे ही यह एहसास हुआ कि बच्चा चोरी हो चुका है, बच्चे की मां बिलख-बिलख कर रोने लगती है, अस्पताल प्रशासन हैरत में पड़ जाता है. तुरंत पुलिस को सूचित किया जाता है. पुलिस फौरन आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू करती है तो वो महिला बच्चा ले जाती हुई दिखाई दे जाती है. सांगली की तासगांव पुलिस उस बच्चा चोर महिला को तलाश रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *