ग्वालियर: ग्वालियर में एक युवक की पत्नी न औरत है और न मर्द। यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। युवक भी उस वक्त हैरान रह गया जब उसे मालूम चला कि उसकी पत्नी न महिला है और न पुरुष। शादी को 8 साल बीत चुके हैं और युवक अपनी शादी को शून्य घोषित करने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा है, लेकिन लाख प्रयास के बावजूद भी शादी शून्य नहीं हो पा रही है। दीनदयाल नगर में रहने वाले एक युवक की शादी साल 2014 में हुई थी। युवक ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद युवक की पत्नी ने युवक से दूरी बना ली। युवक जब भी पत्नी के नजदीक जाने की कोशिश करता पत्नी युवक से दूर चली जाती है। पत्नी द्वारा ऐसा व्यवहार करने से युवक भी हैरान था।
नजदीक जाने पर हुआ खुलासा
पत्नी कई दिनों तक अपने पति से दूर बनी रही, लेकिन एक दिन पति नजदीक पहुंचा और उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पति और पत्नी दोनों को परेशानी हुई। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचा और डॉक्टर से उसका चेकअप करवाया। डॉक्टर ने जब युवक की पत्नी का चेकअप किया तो खुलासा हुआ कि युवक की पत्नी के तो बच्चादानी ही नहीं है।

शादी के 15 दिन पहले कराया था ऑपरेशन
युवक की पत्नी के बच्चादानी नहीं है ये जानकारी जब युवक को मिली तो उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बताया कि शादी के 15 दिन पहले ही उसने खुद को महिला साबित करने के लिए ऑपरेशन कराया था। ये बात सुनकर युवक भी हैरान रह गया। ये बात उसने अपने घरवालों को भी बताई। जिसने भी यह बात सुनी वह दंग रह गया कि आखिर ऐसा कैसे संभव है।
शादी को शून्य घोषित करवाने कोर्ट में लगाया आवेदन
युवक ने अपनी शादी को शून्य घोषित करवाने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया। कोर्ट ने आवेदन के आधार पर युवक की पत्नी का मेडिकल बोर्ड से चेकअप करवाने के लिए निर्देश दिया, लेकिन युवक की पत्नी चेकअप करवाने के लिए नहीं पहुंची। मामला अभी कोर्ट में लंबित है और लाख प्रयास के बावजूद युवक की शादी कोर्ट से शून्य घोषित नहीं हो पा रही है।