Nirbhik Nazar

सीएम के निर्देश पर संयुक्त निदेशक (सूचना विभाग) के.एस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक किया गया मीडिया सेंटर हल्द्वानी में अटैच

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाये जाने तथा कुमाऊँ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जन मानस तक मीडिया तंत्र के माध्यम से पहुंचाने हेतु सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान को  अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध जकिया गया है।

इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार के. एस. चौहान पूर्व की भांति समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे एवं राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रचार-प्रसार का कार्य सम्पादित करेंगे। संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान को कार्यालय महानिदेशक सूचना में आवंटित कार्यों को उप निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव को आवंटित किया गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *