Nirbhik Nazar

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल में संयोजक व प्रभारी तय

हल्द्वानीनौ से 15 अगस्त तक चलने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विधानसभा वार तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में मंगलवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर बैठक आयोजित की गई।

सुमित को हल्द्वानी व महेश कालाढूंगी के संयोजक बने

बैठक में कांग्रेस ने सभी छह विधानसभा के संयोजक व प्रभारी तय किए। विधायक सुमित को हल्द्वानी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा को कालाढूंगी विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। आजादी को लेकर कांग्रेस का योगदान जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इनको भी मिली अहम जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक यात्रा के जिला संयोजक व जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने भीमताल विधानसभा में गोपाल बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपू चनौतिया व पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी को संयोजक व तारा सिंह नेगी को प्रभारी बनाया गया है।

नैनीताल विस के पूर्व विधायक संजीव आर्य संयोजक

लालकुआं में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा संयोजक व डा. निशांत पपनै प्रभारी होंगे। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत संयोजक व राहुल छिमवाल प्रभारी की भूमिका में रहेंगे। वहीं, नैनीताल विधानसभा में पूर्व विधायक संजीव आर्य को संयोजक व महेंद्र पाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नैनीताल जिले में 75 किमी लंबी यात्रा

कालाढूंगी विधानसभा में हेमंत बगड़वाल और हल्द्वानी में हरेंद्र बोरा प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। बैठक में सह प्रभारी अनपुम शर्मा, पूर्व विधायक जीत राम, संजय साह, नंदन दुर्गापाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 9 अगस्त को हल्द्वानी से शुरू होने वाली यात्रा का 15 अगस्त को रामनगर में समापन होगा। नैनीताल जिले में 75 किमी लंबी यात्रा निकलेगी।  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *