Nirbhik Nazar

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर की मारपीट, शिवराज बोले – अशोभनीय व्यवहार, देखें वीडियो

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक पुलिसकर्मी का कॉलर भी पकड़ा है। मामला राजधानी भोपाल का है। दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने हाथापाई भी की। दिग्विजय सिंह द्वारा मारपीट करने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है।

वोटिंग सेंटर में मौजूद थे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह से ही अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग सेंटर पर पहुंच गए थे। इस दौरान प्रदेश सरकार के दो मंत्री विश्वास सारंग और भूपेंद्र सिंह से भी उनकी कहासुनी हो गई थी। हालांकि बीच में पुलिस ने बीच-बाव किया। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता कांग्रेस के समर्थित सदस्यों को वोट देने से रोक रहे हैं। इसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

बीजेपी के लिए काम कर रहा है प्रशासन

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन बीजेपी के लिए काम कर रही है। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसदू भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो भी पुलिसकर्मियों के साथ झड़प करते दिखे।

क्या कहा शिवराज ने

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व CM पर शोभा नहीं देता। पुलिस अफसर के कॉलर पकड़ रहे हैं, चिल्ला रहे हैं…ये बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती हैं। लेकिन एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ने का अधिकार किसने दिया? मैं इसकी निंदा करता हूं। बता दें कि मध्यप्रदेश मे ंलंबे इंतजार के बाद तीन चरणों में पंचायत चुनाव का आयोजन किया गया है। हालांकि एमपी में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *