नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के पति यानी रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले एक फोटोशूट करवाया था और उसी के चलते अब दीपिका भी चर्चा में हैं. हालांकि दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, बीते दिनों पूर्व रॉ ऑफिसर एनके सूद ने भी बॉलीवुड को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उस दौरान उन्होंने ब्रिटिश-पाकिस्तानी बिजनेसमैन अनील मुसरत को कई बॉलीवुड सेलेब्स से मिलवाने की बात कही थी। इतना ही नहीं, सूद ने कहा था, ”अनील मुसरत पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह अपनी पार्टी पीटीआई को भी फंड देते हैं.” इसके अलावा सूद ने कहा था कि जब अनील मुसरत लंदन आते हैं तो आईएसआई के लोगों और पाकिस्तानी सेना के लिए एक पार्टी का आयोजन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण पर भी बड़ा आरोप लगाया। दरअसल, सूद ने कहा था कि अनील मुसरत भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और लंदन में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन को भी अनील ने वित्तपोषित किया था। वहीं उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था, ”दीपिका जेएनयू में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए अनिल मुसरत के कहने पर जेएनयू गई थीं.”

इसकी शुरुआत छपाक के प्रमोशन के दौरान हुई थी। वहीं सूद ने यह भी आरोप लगाया है कि दीपिका को वहां जाने के लिए 5 करोड़ रुपये भी मिले थे, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दीपिका को आईएसआई के जनरल डायरेक्टर आसिफ गफूर से सराहना मिली थी। इतना ही नहीं सूद ने यह भी कहा है कि अनील मुसरत की बेटी की शादी साल 2017 में हुई थी. जहां बॉलीवुड के टॉप सेलेब्रिटी पहुंचे. शादी में रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, सोनम कपूर, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी और करण जौहर जैसे सितारे नजर आए।
जी हाँ और उन्होंने यह भी कहा कि अनिल कपूर अनिल मुसरत को 25 साल से जानते हैं और उनके पारिवारिक संबंध हैं. सोनम कपूर की शादी में अनिल मुसरत भी पहुंचे थे. आपको पता हो, दीपिका अपनी फिल्म छपाक के दौरान जेएनयू में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं जो सीएए के खिलाफ थी। वहीं उस दौरान उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था और अब वह आज फिर उसी बात को लेकर ट्रोल हो रही हैं.