Nirbhik Nazar

उत्तराखंड : “BJP” का बदला कप्तान, अब “महेंद्र” को कमान, मगर क्यों हटाये गए कौशिक, पढ़िये इनसाइड स्टोरी…

देहरादून: उत्‍तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। इससे पहले मदन कौशिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे।  प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव के राजनीतिक गलियारों में कई निहितार्थ नि‍काले जा रहे हैं। अभी धामी कैबिनेट मे 2 पद खाली हैं जिनमे से एक पद मदन कौशिक और दूसरा लेंसडॉन विधायक दिलीप रावत को दिया जा सकता है। वहीं इसे इस नज़रिये से भी देखा जा रहा है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है। समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने पहाड़ी मूल से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। आपको बता दें की बीते विधानसभा चुनाव मे भाजपा के कई प्रत्याशियों ने मदन कौशिक पर भीतरघात कराने के आरोप भी लगाए थे जिसके जांच की रिपोर्ट संगठन ने केंद्रीय नेत्रत्व को सौंपी थी तो माना ये भी जा रहा है उस रिपोर्ट के आधार पर ही बदलाव किया गया हो। वहीं महेंद्र भट्ट भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके हैं इसलिए उन्हे इस बात का इल्म बखूबी है की प्रदेश मे पार्टी को कैसे बढ़ाना है।

वहीं महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे बधाई दी है, भाजपा प्रदेश कार्यालय मे नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हे पुष्पगुच्छ भेंट किए महेंद्र भट्ट का कहना है की मैं पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरूँगा और आने वाले चुनावों मे बीजेपी निश्चित तौर पर भारी मतों से विजयी होगी। प्रदेश के साथ साथ चमोली मे भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया है वहीं चमोली मे बीजेपी जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बीजेपी नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया है।

कौन है महेंद्र भट्ट

  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
  • एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।
  • भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
  • भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा
  • गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।
  • 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
  • वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
  • वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
  • 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *