Nirbhik Nazar

महिला ने पहले उबाला तेज़ाब, उसमे डाली मिर्च.. फिर ये सब अपने पति पर डाल दिया, हालत गंभीर

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को तेजाब से जला डाला। यही नहीं पत्नी ने अपने पति को तेजाब से जलाने के लिए पहले बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले तेजाब को गैस के चूल्हे पर काफी देर तक गर्म किया। जब तेजाब खौल गया, तो फिर उसमें मिर्ची मिलाई, जिससे कि पति को ज्यादा से ज्यादा दर्द हो। झगड़े के दौरान मौका मिलते ही पत्नी ने खौलता हुआ तेजाब अपने पति पर डाल दिया। यह घटना यूपी के बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक पत्नी ने अपने पति को तेजाब से जला दिया। दोनों के बीच बस मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है की पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते पत्नी ने ये कदम उठा लिया। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद यासीन की बेटी फराह का निकाह 6 वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही इस्लाम नगर के निवासी मोहम्मद यासीन के साथ हुआ था।

पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिनों पहले ही पति के घर वालों ने पत्नी फरहा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों ने बैठकर समझौता करा दिया था, किन्तु कुछ दिनों पहले एक बार फिर से पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और विवाद हुआ। इस बात से परेशान पत्नी ने अपने पति पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद यासीन के परिजनों ने फरहा के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी, पुलिस अब आरोपी पत्नी को खोज रही है।

वहीं, जिला अस्पताल में एडमिट पति की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि गर्म पानी में किसी खतरनाक केमिकल को मिलाकर पीड़ित के ऊपर डाला गया है, इस बात की जांच हो रही है कि किस किस्म के केमिकल का इस्तेमाल हुआ है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *