न्यूज़ डेस्क: प्रकृति बहुत शक्तिशाली है और बहुत से रहस्यों को अपने अंदर समेटे हुए है। कई बार लोगों को प्रकृति का खौफनाक रूप भी देखने को मिलता है। कई बार प्रकृति का ऐसा रूप कैमरे में कैद हो जाता हैै। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रेतीले तूफान का है। यह नजारा चीन के उत्तर पश्चिमी हिस्से में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस भयानक तूफान ने चीन के फपदहींप प्रांत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
जान बचाने के लिए नीचे बैठे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रेतीले तूफान के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से नीचे आते आते शून्य हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस तूफान में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस रेतीले तूफान से बचने के लिए लोग अपने कैमरे छोड़ जान बचाने के लिए मजबूती से नीचे बैठ गए। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर पश्चिमी चीन में शक्तिशाली धूल भरी आंधी चली थी।
रेगिस्तान में तब्दील हुआ पूरा इलाका
इस धूल भरी आंधी के वीडियो में देखा जा सकता है कि रेतीले तूफान की वजह से वहां का पूरा इलाका रेगिस्तान जैसे इलाके में तब्दील होता नजर आ रहा है। इस रेतीले तूफान के वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो वह अपने रास्ते में आने वाली सभी चीजों को निगलने के लिए एक रोड पर मौजूद लोगों और गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है।

हजारों लोगों की रफ्तार पर लगे ब्रेक!
इस रेतीले तूफान की खबर अमरीकी न्यूज चौनल सीएनएन में भी दिखाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक ये रेतीला तूफान करीब चार घंटे तक चला, जिसका असर काफी दूर तक देखा गया। बताया जा रहा है कि इस रेतीले तूफान की वजह इलाके में घूमने आए लोगों सहित हजारों लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर आए तूफान ने सूरज को भी ढ़क दिया था।
Dramatic video of a massive sandstorm ripping through China's Qinghai province has emerged on social media | WATCH #ITReel #China #Sandstorm #Qinghai #Twitter #nature pic.twitter.com/pv4NWgCW4g
— Rasmus (@notorius_vip) July 24, 2022