Nirbhik Nazar

सब थीं एक दूसरे से अंजान, इस शख्स ने 6 शादियाँ रचाईं, मगर कोई भी पत्नी नहीं पकड़ पाई, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?  

मंगलागिरी/आ0प्र0 :  पुराने जमाने में एक राजा की कई रानियां हुआ करती थी। ऐसी बहुत सारी कहानियां आपने पढ़ी और टीवी पर देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे जिसकी एक-दो नहीं बल्कि 6 बीवियां हैं। सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन ये सोलह आने सत्य है। आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी के रहने वाले अदापा शिव शंकर बाबू ने छह शादियां की हैं और सभी पत्नी अलग-अलग रहती हैं। कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानता थी।

इस तरह हुआ खुलासा

पहली पत्नी को पति पर शक हुआ और उसने पति का मोबाइल फोन चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में समाने आया कि शख्स की 6 पत्नियां हैं। पुलिस भी जानकर दंग रह गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि कोई भी पत्नी एक-दूसरे को नहीं जानती है। संदेह है कि इस आदमी की और भी पत्नियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी वैवाहिक साइटों पर कमजोर तलाकशुदा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। आरोपी खुद अपना परिचय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में देता था। आरोपी महिलाओं को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाता था और शादी करने की बात कहता था। जिससे महिलाएं आसानी से उसकी बातों में आ जाती थीं। शख्स ने प्लान बनाया था कि वो कई महिलाओं से शादी करेगा और कुछ दिनों बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाएगा। हालांकि, हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया है, और सख्ती से पूछताछ कर कार्रवाई करने में जुटी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *