Nirbhik Nazar

सीएम धामी और कैबिनेट मंत्रियों सहित तिरंगामय हुई बीजेपी नेताओं की DP

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डिस्प्ले पिक्चर में तिरंगा लगाया है। धामी के मंत्रिमंडलीय सहयोगियों– सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य , गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा और कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपने फेसबुक एवं ट्विटर एकाउंट पर डिस्प्ले पिक्चर बदल दी है।

धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, भट और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। पार्टी ने यहां अपने प्रदेश कार्यालय में 20-25 रूपये में तिरंगा बेचने के लिए एक काउंटर भी खोला है। पार्टी ने इस अभियान के दौरान 20 लाख घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *