Nirbhik Nazar

सोते वक़्त महिला के मुंह मे घुस गया 4 फिट लंबा साँप, डॉक्टरों ने खींचकर निकाला, देखिये रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

न्यूज़ डेस्क सांपों को देखकर अधिकांश लोगों की हालत खराब हो जाती है, बावजूद इसके कभी न कभी किसी का सामना सांप से हो ही जाता है. सांप (Snake) के दर्शन होने तक की बात तो समझ में आती है, लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि अगर किसी के मुंह में सांप घुस जाए तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पुराना वीडियो फिर से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में अचानक एक सांप (Snake Enter Woman’s Mouth) घुस जाता है. सांप की लंबाई करीब 4 फुट बताई गई. घटना रूस (Russia) में घटी थी, जहां एक महिला के मुंह में चार फीट लंबा सांप घुस गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किल से उसके मुंह से सांप को निकाला.

बताया जाता है कि यह घटना महिला के साथ तब घटी, जब वो खेत में सो रही थी. मुंह में सांप के घुसने से महिला को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टरों ने पहले महिला को बेहोश किया, फिर उसके गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डाला. उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़ा गया और फिर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया.

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर इस सांप को निकालने के लिए मशक्कत करते हैं. जैसे-तैसे सांप को मुंह से बाहर निकालने के बाद उसे बकेट में डाल दिया जाता है. इस घटना के बाद रूस के दागेस्तान प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर न सोने की अपील की, क्योंकि उस दौरान सांपों के निकलने की बहुत सी घटनाएं सामने आ रही थीं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *