Nirbhik Nazar

छत से गिरा छोटा भाई, बड़े ने कैच करके बचा ली जान, ये VIDEO देखकर हो रहे सब हैरान…

मलप्पुरम :  केरल के मलप्पुरम जिले की एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल, एक युवक घर की दूसरी मंजिल में छत की सफाई कर रहा था. तभी वह छत से गिर जाता है. गनीमत ये रही कि बड़े भाई ने ऐन वक्त पर युवक को गिरते हुए देख लिया और जमीन से टकराने से ऐन पहले अपने भाई को बाहें फैलाकर हवा में ही लपक लिया, जिससे उसकी जान बच गई. इस हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़ा भाई घर के बाहर एक पाइप के जरिए छत पर पानी छिड़क रहा है, जबकि उसी समय छोटा भाई छत की सफाई कर रहा होता है. लेकिन वीडियो में अगले ही पल दिल दहला देने वाली घटना होती है. छोटा भाई अचानक छत से गिर जाता है. ये देखकर नीचे खड़ा बड़ा भाई एकदम से एक्टिव होता है और पाइप फेंककर तुरंत अपने छोटे भाई को हवा में ही लपक लेता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाई को लपकने के बाद दोनों जमीन पर गिरते हैं. लेकिन बड़े भाई की सतर्कता की वजह से युवक की जान बच गई.

वीडियो में यहां देखिए भाई ने भाई की जान बचाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गिरने के बाद छोटा भाई जल्दी से उठकर अपने बड़े भाई को उठाने में मदद करता है. बीते रविवार सुबई हुई इस घटना में दोनों भाई बाल-बाल बच गए. बता दें कि यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *