Nirbhik Nazar

छठी क्लास के इस स्कूली बच्चे ने पत्रकार बनकर खोल दी स्कूल की पोल, देखिये VIDEO …

गोड्डा: इंटरनेट दिलचस्प और मजेदार वीडियो से भरा है, जो आपको पूरी तरह से मनोरंजन करने की गारंटी देता है. लेकिन इन दिनों एक स्कूल के बच्चों का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बच्चों ने पत्रकार बनकर स्कूल की ही पोल खोलकर रख दी. वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है लोग बच्चों की इस सच्ची पत्रकारिता को दिल से सलाम कर रहे हैं. वायरल हो रहा ये वीडियो झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित गोड्डा जिले का है. यहां पढ़ने वाले छठी क्लास के सरफराज ने पत्रकार बनकर स्कूल का हाल बता रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरफराज बोतल और लकड़ी के सहारे एक माइक बनाया है और एक सच्चे पत्रकार की तरह स्कूल की खस्ता हालत को कैमरे के आगे दिखा रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

क्लिप में सरफराज बता रहे हैं कि स्कूल में उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती है, यही कारण है कि उन्हें ये वीडियो बनाना पड़ रहा है, ताकि उनकी परेशानियों को सरकार समझे. सरफराज ने वीडियो में दिखाया कि इस समय दोपहर के 12:45 बज रहे हैं, लेकिन पढ़ाने वाले टीचर्स का कोई अता-पता नहीं है. नए-नए पत्रकार बने सरफराज से स्टूडेंट कह रहे हैं कि टीचर समय पर क्लास लेने नहीं आते, पानी पीने के लिए भी हम लोगों को काफी दूर जाना पड़ता है. बच्चों की बातें सुनकर सरफराज का माथा एकदम से घूम जाता है और वह झल्लाकर कहते हैं कैसा स्कूल है भाई, क्या कर रही है सरकार?

इस वीडियो को ट्विटर पर @MaazAkhter800 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक सैकड़ों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. बच्चे की इस जुनून को काफी यूजर्स पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ इस बच्चे की सच्ची पत्रकारिता को मेरा दिल से सलाम.’ वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ बच्चे के भीतर सच्चा पत्रकार बनने के पूरे-पूरे लक्षण अभी से नजर आ रहे हैं.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *