Nirbhik Nazar

यह देखिए प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, कैसे कर रहे हैं झंडे का सम्मान !

देहरादून: बताया जा रहा है की पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के प्रोग्राम के अवसर पर धन सिंह रावत ने उल्टा तिरंगा पकड़ लिया तभी ये फोटो कैमरे मे क़ैद कर लिया गया हालांकि मंत्री जी ने ये तिरंगा उल्टा धोखे से पकड़ा या किसी ने मंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ की होगी ये जांच का विषय है, लेकिन विपक्ष को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया इस पूरे मामले को कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने शेयर करके लिखा है “तिरंगा तो तिरंगा है”  कांग्रेस नेतृत्व ने 1930 में ही हाथ में उठाया और तिरंगे लहराते हुए देश के लिए शहीद हो गए और जिन्होने 2000 के बाद तिरंगे की ताकत को पहचाना जो नए-नए देश भक्त बने हैं उन्हे तिरंगा भी उल्टा पकड़ा है फिलहाल ये फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है लोग बोल रहे हैं कि उत्तराखंड के ये कैबिनेट मिनिस्टर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार करने वाले उत्तराखंड के मंत्री को तिरंगा पकड़ने का सलीका भी नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है की अब मंत्री जी को उल्टा तिरंगा पकड़ने पर बर्खास्त ही कर देना चाहिए। अब सवाल ये है क्या मंत्री जी ने ये तिरंगा उल्टा पकड़ा था या फिर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ की है ।

आपको बता दें बीते रोज़ पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने अपना 51वां जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया. हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल समेत कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने योग और आयुर्वेद से जुड़ी 51 पुस्तकों का विमोचन और पतंजलि द्वारा निर्मित 51 नई औषधियों को भी लॉन्च किया.

https://www.facebook.com/photo/?fbid=2120937528102034&set=a.542256005970202

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *