Nirbhik Nazar

पेट दर्द से था परेशान, डॉक्टर ने किया चेक तो रह गए हैरान, एक्स-रे रिपोर्ट में सामने आया ग्लास…

जौनपुर : नगर के सिद्धार्थ हास्पिटल में गुरुवार की रात चिकित्सक डाक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने एक मरीज के पेट का आपरेशन करके स्टील का गिलास निकाला। यह चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल सफल आपरेशन में मरीज स्वस्थ है। चिकित्सक ने बताया कि गोठहूं भटौली निवासी 40 वर्षीय समरजीत नगर के सिद्धार्थ हास्पिटल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। कहा कि डाक्टर साहब हार्निया है आपरेशन कर दीजिए। इसके बाद उसने आयुष्मान कार्ड से रजिस्ट्रेशन कराया। फिर आपरेशन के लिए भर्ती हो गया। पहले उसका अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें पेट में कुछ कठोर सी वस्तु दिखाई दी। जिस पर चिकित्सक ने सही जानकारी के लिए एक्स-रे करवाया। रिपोर्ट आने पर पेट में बड़ा सा गिलास देखकर वह हैरान हो गए।

फिर उन्होंने दो घंटे तक मल द्वार के रास्ते से गिलास निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ऐसे में बड़ा आपरेशन करके बड़ी आंत काटकर गिलास बाहर निकाला। चिकित्सक डाक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया कि मरीज का आपरेशन सफल हुआ है। फिलहाल गिलास अंदर कैसे गया भुक्तभोगी बताने को तैयार नहीं है। मरीज समजीत की पत्नी मनोरमा ने बताया कि उनके पति तीन-चार दिनों से परेशान थे, उनको न शौच हो रहा था और न भूख लग रही थी। शाम को यहां पहुंची तो डाक्टर जांच कर आपरेशन किया। अब मेरे पति पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *