नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस स्टेशन पर एक कांस्टेबल को भीड़ द्वारा थप्पड़-थप्पड़ मारा जा रहा है। भीड़ में से कुछ लोग इसकी वीडियो बना रहे हैं और एक शख्स पुलिस वाले की कॉलर पकड़े हुए है। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना नई दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की है। वीडियो में 10-12 लोगों की भीड़ ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की जा रही है, जबकि बहुत से दर्शकों को अपने फोन पर तस्वीरें और वीडियो शूट करते देखा जा सकता है, कोई भी हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं करता है। पीटा जा रहा सिपाही आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही को क्यों पीटा गया। घटना 31 जुलाई की है। कांस्टेबल माफी मांगता रहता है, लेकिन भीड़ नहीं रुकती। जो शख्स पुलिसवाले की कॉलर पकड़ा हुआ है वह यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि तूने हाथ कैसे छोड़ा मेरे ऊपर, इसके बाद वह उसे जोर से थप्पड़ लगाता है। साइड से एक अन्य शख्स भी हेड कांस्टेबल को थप्पड़ लगाता है।
Video of the assualt of a Delhi Police head constable has gone viral on social media.
Location: Anand Vihar police station in New Delhi. pic.twitter.com/RBZzT4fXVM
— Ravi Chaturvedi (@Ravi4Bharat) August 6, 2022
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो में शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन के अंदर कुछ लोगों को हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो 31 जुलाई का है और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Delhi: A viral video shows some people beating up the head police constable inside Anand Vihar Police Station in Shahdara
Preliminary probe shows that the video is of 31st July & now legal action is being taken against it: Delhi Police official
(Note: Strong language) pic.twitter.com/5oC7UGsNQZ
— ANI (@ANI) August 6, 2022
