Nirbhik Nazar

देवभूमि की महिलाएं PM Modi की भी हैं बहनें – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

देहरादून: रविवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में काबीना मंत्री गणेश जोशी की ओर से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए रक्षा बंधन समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विाकस मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने काबीना मंत्री गणेश जोशी और भाजपा उत्तराखंड अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने मंत्री गणेश जोशी की जमकर तारीफ की और महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि देवभूमि की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी बहनें हैं और इन बहनों का संदेश वह प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी की नहीं एक परिवार है और परिवार में रक्षाबंधन का बड़ा महत्व होता है। इसी क्रम में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिला हित में कार्य कर रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *