Nirbhik Nazar

1911 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी यात्रियों से भरी ट्रेन, अब मेक्सिको के डॉक्टर ने किया ये खुलासा

न्यूज़ डेस्क: दुनियाभर में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती है जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे जानकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे. क्योंकि ये घटना एक ट्रेन से जुड़ी हुई है जिसमें कई यात्री सवार थे और ये ट्रेन एक सुरंग में गायब हो गई.  दरअसल, साल 1911 में इटली में एक ट्रेन रहस्यमय तरीके से गायब हो गई और अभी भी उसका कोई पता नहीं चला है. हालांकि इसके लिए ये दावा भी किया गया था कि गायब हुई ट्रेन को इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कुछ हिस्सों में देखा गया था. इस ट्रेन रहस्यमयी ट्रेन को पहली बार 1840 में मैक्सिको में देखा गया था. 1911 में, ज़ानेटी नामक कंपनी की एक ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुँचने से पहले एक सुरंग में गायब हो गई. फिर इस ट्रेन की कोई खबर नहीं है. आपको बता दें कि जून 1911 में एक इटली की रेलवे कंपनी, ज़ानेटी ने अपनी ट्रेन के एक नए मॉडल के लिए मुफ्त सवारी की घोषणा की. जिसके लिए रेलवे में 100 यात्रियों समेत 6 रेलकर्मी भी सफर कर रहे थे. ट्रेन में खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था थी. यात्री आराम से अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे.

इस बीच ट्रेन एक सुरंग में पहुंचकर गायब हो गई. कई बार ट्रेन की तलाशी ली गई लेकिन ट्रेन का कोई पता नहीं चला. ट्रेन में सवार 106 लोगों में से 2 यात्री सुरक्षित बाहर आ गए, वे मानसिक रूप से विक्षिप्त थे. इलाज के बाद वो लोग मानसिक रूप से ठीक तो हो गए लेकिन घटना के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे. उनमें से एक ने बताया कि जब उनकी ट्रेन सुरंग में पहुंची तो ट्रेन में सफेद धुआं आने लगा. वहीं, ट्रेन में सवार यात्रियों में डर का माहौल बन गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. सभी को लगा कि ट्रेन के साथ कोई बड़ा हादसा हो गया है.

इस गंभीर माहौल में 2 यात्री ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब रहे, उन्हें पता ही नहीं चला कि वे ट्रेन से कैसे उतर गए. बाद में सुरंग को बंद कर दिया गया. इस घटना से ट्रेन का रहस्य और भी पेचीदा हो गया था. कुछ लोगों के मुताबिक ट्रेन किसी अलौकिक शक्ति से कही और निकल गई और ट्रेन अतीत में पहुंच गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक समय यात्रा थी और इस घटना के बाद ट्रेन 1840 में मैक्सिको पहुंच गई थी. दशकों बाद, मेक्सिको में एक डॉक्टर ने दावा किया कि वह जिस अस्पताल में काम करते थे वहां लगभग 104 लोग भर्ती थे लेकिन ये सभी मानसिक रूप से बीमार थे. वो सभी लोग कह रहे थे कि वे ट्रेन से आए हैं लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *