Nirbhik Nazar

कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को पूरी इमानदारी से तन मन धन से सहयोग करें – ए के झा

धनबाद: राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के उपाध्यक्ष ए के झा ने आज यहां प्रेस को बताया की कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर मे लिए गए निर्णय के आलोक मे 9 अगस्त से संपूर्ण देश मे महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ भारत जोड़ो आंदोलन के तहत पद यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। आजादी के 75  साल के दरमियान  किसी भी सरकार के कार्यकाल मे बेरोजगारी की आग मे देश के नौजवानो को झकझोरने का काम नही किया था। महंगाई आसमान छू रही है। सरसो तेल,आटा, चावल दाल दही, दुध,सब्जी ,फल सभी खाध पदार्थ के दाम मे बेतहासा वृद्धि हुई है। बच्चो के किताब, कापी, पेंसिल के दाम भी बढ गए हैं। जीवन रक्षक दवाई के दाम बढ गए हैं। सीमेंट  ईट ,छड़ , आम उपभोक्ता की चीजो के दाम  मे भी बेतहासा वृद्धि हुई है। यहां  तक की सरकार कफन के दाम को भी बढाने मे संकोच नही कर रही है। सिनियर सिटीजन के रेल भाडा  मे अब तक प्राप्त सुविधा को हमारी केंद्रीय सरकार ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है। देश की सार्वजनिक प्रतिष्ठानो ,सरकारी संपत्ति को पूंजीपतियो के हाथ बेचने के बाद भी हमारी सरकार ने लगभग 160  लाख करोड विदेशी ऋण भी ले रखा है।अभी अभी माननीय कोयला मंत्री ने 2 अगस्त की बैठक मे तथा कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन द्वारा निर्धारित 4  अगस्त की बैठक मे 11  वे वेज बोर्ड पर कोयला मजदूरो को जो संदेश दिया है वो बहुत ही निराशाजनक है ।सरकार ने कोयला उधोग मे कार्यरत सभी श्रमिक संगठनो के सामने और कोयला मजदूरो के सामने हडताल पर जाने के अलावे कोई विकल्प नही छोडा है।

रिटायर्ड कोयला मजदूरो के पेंशन बढोतरी के सवाल पर भी माननीय कोयला मंत्री ने इंकार कर दिया है। झा ने कहा की आजादी की लड़ाई मे महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिस बुलंदी और मजबूती से पूरी निडरता के साथ अंग्रेजो से लडते थे उसी रास्ते पर काग्रेस पार्टी के सम्मानित नेता राहुल गांधी जी तथा काग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता बीजेपी सरकार की नितियो, विचारधारा और जन विरोधी फैसलो के खिलाफ गांधी जी के बताए रास्तो पर चल रहे हैं। पूरा देश का समर्थन इस लड़ाई मे काग्रेस पार्टी को मिल रहा है।

राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल (अनूप सिंह )विधायक ने फेडरेशन के सभी यूनियन से और कोयला मजदूरो से अपील किया है की गांधी जी के अरमानो का भारत, नेहरु,पटेल, सुभाष चंद्र बोस के सपनो का भारत की रक्षा के लिए 9  अगस्त से कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को पूरी  इमानदारी से तन मन धन से सहयोग करें। इसे सफल बनाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *