Nirbhik Nazar

लिपस्टिक से दीवार पर लिख गई पूरी दास्तान, 2 बच्चों की माँ ने सिसक कर दे दी जान, पढ़िए पूरा मामला…

रांची : राजधानी रांची जिले के खलारी में एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर अपनी जान दे दी। उसका नाम चंदा देवी था। चंदा ने आत्महत्या करने से पहले अपने कमरे जिसमें वह रहती थी उसके दीवारों पर उन गुनाहगारों का नाम लिख दिया जिसके कारण वह जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगाने जा रही थी। उसने दीवार पर खुदशुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए अपने गुनहगारों का नाम लिखा। चंदा देवी के भाई के बयान पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदा देवी के पति दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।

दरवजा तोड़ अंदर पहुंची पुलिस तो देखा हैरान करने वाला नजारा

खलारी डीएसपी अनिमेष नथानी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला के द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ जब अंदर गई तब सब हैरान हो गए, आत्महत्या करने से पहले चंदा देवी ने अपने कमरे की दीवारों पर चारों तरफ अपनी प्रताड़ना की कहानी लिपस्टिक से लिख डाली थी। किस तरह उसके पति उसे प्रताड़ित कर रहे थे। किस तरह उसे पैसों की मांग की जा रही थी, ससुराल में और कौन-कौन उसके साथ मारपीट किया करते थे यह सारी बातें उसने लाल स्याही से दीवाल पर लिख डाला था।चंदा ने अपनी माँ को संबोधन करते हुए भी लिखा था मुझे माफ कर देना माँ मैं अब हार गई हूँ।

सुसाइड नोट में पति को ठहराया जिम्मेवार

दीवार पर लिखी सुसाइड नोट में चंदा देवी ने पति दिलीप चौहान को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। जानकारी के अनुसार खलारी के दिलीप कुमार की शादी चंदा देवी से 3 साल पहले 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही चंदा के पति अपने परिवार के साथ मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। चंदा की दो बेटियां भी हैं।

15 लाख मांग रहे थे सुसरालवाले, खाना-पीना भी कर रखा था बंद

बेटी होने के बाद से उसके ससुराल वाले और नाराज हो गए और चंदा को इसके नाम पर भी प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले चंदा के पति दिलीप कुमार ने मायके से 15 लाख मांगने को कहा था। इसके लिए वे लोग चंदा पर दबाव डाल रहे थे। पैसा नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। यहां तक की उसे खाना-पीना तक नहीं दिया जा रहा था।

पुलिस पर चंदा की मां ले लगाए आरोप

रांची की नवविवाहित जिसने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे केवल सुसराल वालों ने ही प्रताड़ित नहीं किया बल्कि पुलिस प्रशासन ने भी उसका साथ नहीं दिया। चंदा देवी की मां पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी बेटी की प्रताड़ना की शिकायत नहीं लिख रही थी। खलारी थाना की पुलिस बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी बेटी की बात नहीं सुनी। अगर पुलिस बेटी की बात सुन लेता तो शायद आज चंदा जिंदा होती।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *