Nirbhik Nazar

राशन कार्ड  को लेकर योगी सरकार ने किया ऐसा ऐलान, की धारकों के चेहरों पर आ गई मुस्कान…

लखनऊ : राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है. अब आप सितंबर तक फ्री राशन ले सकेंगे. दरअसल, उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने 15 करोड़ राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा द‍िया है. सरकार ने कहा है कि  अब प्रदेश के राशन लाभार्थियों को सितंबर तक फ्री राशन मिलेगा. गौरतलब है कि योगी सरकार ने जुलाई में सरकार के 100 द‍िन का कार्यकाल पूरा होने पर मुफ्त राशन योजना (Free Ration Yojana) को तीन महीने के ल‍िए बढ़ा द‍िया. यानी लाभार्थियों को सितंबर तक फ्री राशन दिया जाएगा. सरकार की इस घोषणा के बाद यूपी के लोगों में खुशी की लहर है.

योगी सरकार का शानदार तोहफा

गौरतलब है कि यूपी में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है. इज़के बाद से ही सरकार घोषणा पत्र के वादों को भी पूरा करने में लगी है. इस बीच राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर भी यूपी में कई खबरें वायरल हुई थी, लेकिन सरकार ने इसका खंडन कर दिया.

लाभर्थियों को मिलती है ये सुविधाएं

गौरतलब है कि कार्ड धारकों के ल‍िए 35 किलो राशन का प्रावधान है. अंत्योदय योजना (Antyodaya Yojana) के तहत योगी सरकार पहले 30 जून तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी. इज़के तहत लाभर्थियों को 35 किलो राशन दिया जाता है. इसमें गेहूं, चावल, चीनी, दाल और नमक रहता है.  प्रदेश की योगी सरकार इस योजना के अलावा पीएम गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के अंतर्गत भी मुफ्त राशन मुहैया करा रही है. इतना ही नहीं, सूत्रों का कहना है कि सरकार इस योजना को लंबे समय तक जारी रखने पर भी विचार कर रही है, ताकि लाभर्थियों को इसका लाभ मिल सके.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *