Nirbhik Nazar

संस्कारी चोर ! पहले हाथ जोड़कर देवी मां को किया नमस्कार, फिर दान पेटी लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो…

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक चोर जिस तरह से मंदिर के अंदर से दाना पेटी चुरा रहा है उसे देखकर एक पल के लिए यकीन मानिए आप भी चौंक जाएंगे। आलम ये है कि इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो…

ये अजीबोगरीब वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है। जहां एक चोर अनोखे अंदाज में मंदिर के अंदर से दाना पेटी चुरा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं चोर चुपके से मंदिर के अंदर प्रवेश करता है। उसने केवल चड्डी पहनी हुई है। दबे पांव वो अंदर जाता है और दान पेटी को उठाकर गेट पर आकर रखता है। फिर दूसरी तरफ जाता है और एक और दाना पेटी को लाकर गेट पर रखता है। इसके बाद वो हाथ जोड़ाकर देवी मां को प्रणाम करता है। फिर आराम से दोनों दान पेटी लेकर फरार हो जाता है। हालांकि, चोर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो जाता है।

चोरी करने का अनोखा अंदाज

सुखा गांव में घटी ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *