Nirbhik Nazar

योगी जी देखिए! सरकारी स्कूल में शर्ट खोलकर खर्राटे मारते नजर आए ‘मास्टर जी’…VIDEO तेजी से वायरल

सिद्धार्थनगर: सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन यूपी के सिद्धार्थनगर में एक शिक्षक की वायरल हो रही तस्वीर इस पर पलीता लगाने के लिए काफी है। जहां अपने फर्ज की धज्जियां उड़ाते हुए एक शिक्षक क्लास रूम में शर्ट उतार कर सोता हुआ नजर आया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां मिथिलेश कुमार नामक एक टीचर क्लासरूम में अपने शर्ट को उतारकर आराम से खर्राटे मारकर सो रहा है। इस दौरान क्लासरूम में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, लेकिन शिक्षक को कोई परवाह नहीं है। वह बेफिक्र होकर खर्राटे मारकर सो रहा है। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी ने आरोपी शिक्षक से  स्पष्टीकरण मांगा।

वहीं, शिक्षक ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। इसलिए वो स्कूल में आराम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है। उनकी तबीयत खराब थी तो लंच ब्रेक में सो गए थे। स्कूल की प्राचार्या फूल कुमारी ने शिक्षक का बचाव करते हुए कहा कि शिक्षक की तबीयत खराब थी। इसलिए वो लंच में लेट गए थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह सरकारी स्कूल का कोई पहला मामला नहीं है जहां शिक्षक इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *