Nirbhik Nazar

सास को लगने लगा था बहू से एक बात का डर, थाने पहुँच गई लेकर कटा हुआ सर , पढ़िये पूरा मामला…

अन्नम्माय्या : आंध्र प्रदेश के अन्नम्माय्या जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, रायचोटी शहर के रामापुरम इलाके में सुब्बाम्मा नामक महिला ने अपनी बहन की बहु वसुंधरा (35), का सिर काटकर, हाथ में सिर लटकाते हुए लोगों के बीच सड़क पर चलते हुए जाकर पुलिस स्टेशन पहुंची और खुद को पुलिस के सामने चाकू के साथ आत्मसमर्पण कर दी. पुलिस के मुताबिक़ रामापुरम इलाके में रहने वाली वसुंधरा के पति राजा का दस साल पहले किसी दुर्घटना में मौत हो गई थी, तब से वसुंधरा अपने दोनों बच्चों के साथ अपने छोटी सास यानि पति के मौसी के साथ रह रही थी.

पुलिस के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों से वसुंधरा में बदलाव देखा गया, उसका मल्लिकार्जुन नामक एक शख्स के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसकी वजह से छोटी सास और उसके बीच अक्सर बहस और झगड़ा होता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था. पुलिस के मुताबिक़, आज सुबह भी दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ था, बहु वसुंधरा ने छोटी सास को मार देने की धमकी दी थी, तो छोटी सास को यह डर लगा कि कहीं बहु अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनको मारकर संपत्ति पर कब्जा कर लेगी, तो पोतियों के लिए कुछ नहीं रह जायेगा.

भाई के बेटे के साथ मिलकर महिला ने की बहु की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फिर सास ने अपने भाई के बेटे चन्द्रबाबू के साथ मिलकर वसुंधरा को नृशंस तरीके से हत्या कर दी और चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया. फिर पैदल चलते हुए हाथ में सिर लटकाते हुए लोगों के बीच सड़क पर चलते हुए पुलिस स्टेशन पहुंची और खुद को पुलिस के सामने चाकू के साथ आत्मसमर्पण कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सिर को एक प्लास्टिक थैली में रख दिया. महिला ने अपने बयान में कहा कि बहु ने उसपर हमला किया था और अपनी आत्मरक्षा में उसकी हत्या कर दी.

पुलिस मामला दर्ज कर, कर रही मामले की जांच

इस घटना के समय दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थी, जब घर लौटीं तो मां की मौत से पूरी तरह अनाथ हो गई, पहले पिता चल बसे थे और अब मां भी नहीं रही. यह घटना देख कर शहर के लोगों में सनसनी फैल गई, लोग सड़क पर यह भयावह दृश्य देख कर डर गए. महिला के कटे हुए सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचते ही पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गई थी, इस तरह का मामला उनके पुलिस स्टेशन में पहली बार आया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *