Nirbhik Nazar

शादी के मेन्यू से दूल्हे ने गायब की ये 5 डिश, तो लड़की ने तोड़ दी शादी !

न्यूज़ डेस्क: आज कल की शादी में दूल्हा और दुल्हन हर चीज अपनी पसंद का करते हैं। यहां तक की शादी के वेन्यू से लेकर मेन्यू तक दोनों मिलकर तय करते हैं। इसकी की वजह से एक शादी टूट गई। दुल्हन दूल्हे के साथ मिलकर मेन्यू तय की थी। लेकिन बाद में दूल्हे राजा ने दुल्हन के पसंदीदा फूड ऑप्शन को हटा दिया। जिसके बाद नाराज दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी। सोशल मीडिया पर लड़की के फैसले की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

दुल्हन ने अपनी शादी टूटने की कहानी खुद बताई हैं। Reddit पर SarahJake2022 नाम की यूजर ने अपनी शादी टूटने की कहानी को शेयर किया है। उन्होंने लिखा,’मैं 25 की हूं और मेरा मंगेतर 31 साल का है। हम दोनों शादी करने जा रहे थे। वेडिंग प्लानिंग शुरू कर दी। हमारी हर चीज पर सहमति बन गई थी, केवल फूड मेन्यू को छोड़कर ।’ दुल्हन ने आगे बताया कि मैं और मेरी फैमिली वेगन हैं। लेकिन मेरा मंगेतर और उसकी फैमिली ठीक उलट है। वे लोग मीट लवर्स हैं। हालांकि इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं हैं। लड़की ने बताया कि वो अपनी मंगेतर को बोली कि फूड मेन्यू में चार-पांच वेगन ऑप्शन रख दे। हालांकि मंगेतर इसके लिए राजी नहीं था। उसने कहा कि यह रीयल फूड नहीं हैं, सिर्फ पैसों की बर्बादी है। जिस पर लड़की ने कहा मंगेतर से कहा कि मुझे इस पर बहस नहीं करनी। फूड मेन्यू में ये पांच वेगन आइटम होंगे और ये फाइनल हैं।

मेरे पीठ पीछे मंगेतर ने मेन्य से वेगन ऑप्शन को हटा दिया

लड़की ने आगे बताया कि कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि मेरे पीठ पीछे मंगेतर ने मेन्यू से वेगन का ऑप्शन हटा दिया है। मैंने उसे इसे लेकर कई बार फोन किए, लेकिन उसने उठाया नहीं। फिर मैं उसके ऑफिस गई। मैं जब नाराजगी जताई तो वो हैरान रह गया और बोला कि ये उसका आइडिया नहीं था, उसकी मां ने ये हटाया है। इसके बाद उसने मुझे घर भेज दिया। इसे लेकर हमारे बीच काफी बहस हुई। उसकी मां भी उसके साइड थी। वो मेन्यू में वेगन ऑप्शन नहीं शामिल करने के लिए तैयार थे। इस पोस्ट को लड़की ने यही तक छोड़ दिया।

लोगों ने शादी नहीं करने की दी सलाह

जिसके बाद लोग इसपर कमेंट करने लगे। वो इस शादी को तोड़ने के लिए कहा। लड़की के इस पोस्ट पर 3300 से ज्यादा कमेंट आए और सबने यही कहा कि ये लड़का तुम्हारे और तुम्हारी फैमिली की इज्जत नहीं करता। ये शादी मत करों।

बातचीत से नहीं निकला हल, तो लड़की ने तोड़ दी शादी

बाद में लड़की ने एक और पोस्ट लिखा और बताया कि बातचीत में कोई हल नहीं निकलने की वजह से उसने शादी तोड़ दी है। दुल्हन के इस फैसले का लोगों ने सपोर्ट किया। लोगों ने कहा कि तुमने सही फैसला किया।

https://www.reddit.com/user/SarahJake2022/comments/wlu21m/update_aita_for_flipping_out_on_my_fiance_for/

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *