देहरादून: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज़ादी का अमृतमाहोत्सव मनाया गया इस दौरान महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ शैलजा भट्ट ने आज़ादी के महत्व को बताते हुए, आज़ादी प्राप्त करने के लिए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सरोज नैथानी ने राज्य में कार्यरत ऐ एन एम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्रों मे किये जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया एवं उनके द्वारा फील्ड स्तर के धरातल पर किये जा रहे कार्यों को सराहा। आज़ादी के अंरितमाहोत्सव में विभाग के कर्मचारियों ने ऐ मेरे वतन के लोगों, ऐ मेरे प्यारे वतन आदि देश भक्ति के गीत गा कर देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाया।
