Nirbhik Nazar

खुली सड़क पर महिला की गुंडागर्दी, 90 सेकेंड में ई-रिक्शा वाले को जड़ दिए 17 थप्पड़, देखें VIDEO

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला इतनी आग-बबूला हो गई कि उसने ई-रिक्शा चालक को एक के बाद एक 17 थप्पड़ जड़ दिए। हुआ यूं कि उसकी कार से ई-रिक्शा टच हो गया, बस अब क्या था महिला इतनी आग-बबूला हो कि उसने सरेआम ई-रिक्शा चालक को रोका, उसे कमीज से पकड़कर अपना कार के पास लाई और थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वाडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, महिला ने 90 सेकंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को सरेआम 17 बार थप्पड़ मारे। लेकिन वहां मौजूद किसी भी शख्स ने महिला को रोकने की कोशिश नहीं और तमाशबीन बन कर सब कुछ देखते रहे। वहीं, ई-रिक्शा चालक महिला से कुछ भी नहीं बोले। बस उससे पीटता रहा। महिला ने सिर्फ उसे थप्पड़ ही नहीं मारे बल्कि उसका मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। मिला जानकारी के मुताबिक, थपप्पड़ मारने वाली महिला बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य बताई जा रही है।

वहीं मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि अब वायरल हो चुका है। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने इसे नोएडा पुलिस को टैग कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की फिलहाल जांच चल रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *