Nirbhik Nazar

अरविंद केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान ! बीजेपी सांसद बोले – अब बंद भी करो केजरीवाल ये नाटक

दिल्ली: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम केजरीवाल 14 की शाम को इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि मेरा मकसद भारत को दुनिया में नंबर वन देश बनाना है। केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश इस वक्त देशभक्ति में डूबा हुआ है। ये समय उन शहीदों को याद करने का है जिनकी शहादत की वजह से हम लोगों को आजादी मिली। दिल्ली में हमने 500 तिरंगे लगाए हैं। पूरे देश में सबसे ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं। दिल्ली भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें केजरीवाल हाथ तिरंगा पकड़े हुए हैं लेकिन उनका ध्यान कहीं और है और तिरंगा नीचे की तरफ झुका हुआ है। इस वीडियो को शेयर कर सांसद ने लिखा कि तालकटोरा स्टेडियम में केजरीवाल ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को जमीन पर नहीं घसीटा है बल्कि तिरंगा विरोधी अपनी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन किया है। अब बंद भी करो केजरीवाल ये नाटक, ये दिखावा।

 लोगों की प्रतिक्रियाएं

गंगा सिंह रावत नाम के यूजर ने लिखा प्रवेश साहिब सिंह को जवाब देते हुए लिखा है कि ये भी कोई बात है, कोई मुद्दा नहीं है क्या? जो केजरीवाल की छोटी मोटी बातों को नोट कर रहे हो, सांसद की गरिमा खराब कर रहे हो, सांसद बन गये हो लेकिन अभी तक मैच्योरिटी नही आई है। नेहा सैनी नाम की यूजर ने लिखा कि ये अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के लिए इतना लापरवाह हैं तो दिल्ली वालों के लिए लापरवाही का आलम तो बयां भी नहीं कर सकते।

बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘जर्मनी द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह हो गया था। आज वो हमसे आगे निकल गया। भारत पीछे क्यों रह गया? हमारे पास सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, डॉक्टर, वैज्ञानिक हैं।’ इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम केजरीवाल के तिरंगा लिए वीडियो को शेयर कर भाजपा नेताओं ने हमला बोला है!

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *