Nirbhik Nazar

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पेश की मानवता की मिसाल, अपनी गाड़ी से पहुंचाया घायलों को अस्पताल, लोग कर रहे तारीफ, पढ़िये पूरा मामला…

पौड़ी: श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास एक प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना से बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दुर्घटना के कुछ देर बाद ही हाईवे से गुजर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मानवता की मिसाल देते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे। इस घटना के बाद मंत्री द्वारा घायलों के लिए किए गए कार्य की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है की मंत्री जी ने जो किया वाकई कबीले तारीफ है।

आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर देहरादून आ रहे थे। वहीं, दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए और उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे घायल हो गए। घायलों के नाम आशीष केसरी और अनीस कुमार है। दोनों यूपी के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *