न्यूज़ डेस्क : एडवेंचर हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोगों को खतरनाक एडवेंचर पसंद होता है। आपने देखा होगा कि बहुत सारे लोगों को पहाड़ों और हवाओं से बहुत लगाव होता है। इसके लिए वह पहाड़ों पर घूमने जाते हैं और वहां पर तरह-तरह के एडवेंचर में हिस्सा लेते हैं। कुछ लोग तो ऐसी एडवेंचरस चीजें करते हैं, वह देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। कुछ एडवेंचर देखकर तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
झूला झूलने के दौरान खौफनाक हादसा
अगर आपको भी ऐसे स्टंट्स में रूचि है तो पर्याप्त ट्रेनिंग और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही ऐसा करना चाहिए। अगर आप ऐसे एडवेंचर को बिना सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर करेंगे तो वीडियो में जैसा लड़कियों के साथ हुआ, आपका भी कुछ ऐसा ही हाल हो सकता है। अब आप देखिए कि उन दो लड़कियों का क्या हाल हुआ, जब वह सुरक्षा मानकों को ध्यान में न रखकर झूला झूलने पहुंची थीं। आप देख सकते हैं कि एडवेंचर के चक्कर में इन दोनों लड़कियों की जान जाते-जाते बची।
देखें वीडियो-
— Shocking Videos (@ShockingClip) August 11, 2022
झूला झूलने का शौक सबको होता है। अगर झूला किसी एडवेंचर वाली जगह पर लगा हो, तो वहां झूलने का मजा ही अलग होता है। आप देख सकते हैं कि यह झूला खाई के बिल्कुल किनारे पर लगा था। बता दें कि इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से 6300 फीट था। आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां विशालकाय झूला झूल रही थीं। इस दौरान एक शख्स उन्हें झूला झुलाते नजर आ रहा है। पीछे से झूले को धक्का लगाते समय इस शख्स से एक गलती हो जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि झूले को अचानक से एक झटका लगता है, जिससे झूला डगमगा जाता है। इसके बाद दोनों लड़कियां सीधे पहाड़ से नीचे खाई में चली जाती हैं। यह घटना कैस्पियन सागर के पश्चिमी छोर पर मौजूद रशियन रिपब्लिक ऑफ डैगेस्टन की बताई जा रही है। हालांकि दोनों लड़कियों की किस्मत अच्छी थी कि लड़कियां कुछ फीट नीचे मौजूद लकड़ी के प्लेटफॉर्म पर जाकर गिरती हैं, जिससे उनकी जान बच जाती है। वीडियो को @ShockingClip नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।