Nirbhik Nazar

कैमूर में खेत में रोपनी कराने के दौरान भूमि विवाद में वृद्ध किसान की लाठी डंडे से पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार 

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहांं वृद्ध किसान की भूमि विवाद में खेत की रोपनी कराने के दौरान लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी है। घटना जिले के के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकराढ गांव का है। जहां गांव के बधार में शुक्रवार की सुबह 22 डिसमिल जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद हुआ। इसी विवाद में लाठी डंडे से पीट कर एक वृद्ध किसान की हत्या कर दी गयी। मृतक  कुकराढ गांव का 75 वर्षीय किसान जीता गोड़ बताया जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, मृतक गांव से पश्चिम व सड़क के दक्षिण बधार में अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार रामगहन गोड़ अपने दो पुत्रों के साथ खेत पर पहुंच कर जीता गोड़ को रोपनी करने से मना करने लगे। उसका कहना था कि रेहन रखे खेत का पैसा वापस किए बिना खेत कैसे रोपेंगे। जीता गोड़ ने कहा था कि पूर्व में ही कई लोगों के समक्ष पैसा वापस कर दिया हूं। इसी बात को लेकर बकझक शुरू हो गयी और मारपीट होने लगी।

लाठी डंडे हुई मारपीट में मृतक से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी मिलते ही इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे।जहां अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी।सदर अस्पताल में शव को रख कर परिजन हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना पर भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद ने मौके पर पहुँच कर परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों द्वारा चार लाख की मुआवजा और सभी आरोपीयों को आजीवन कारावास की सजा की मांग किया जा रहा है।

वही मृतक के पुत्र छवि गोड़ ने इस मामले में रामगहन गोड़ व उनकी पत्नी सूर्या देवी, ब्रजेश गोड़ व उनकी पत्नी शीला देवी व अशोक गोड़ व उनकी पत्नी संगीता देवी कुल 6 लोगों को आरोपित बनाते हुए सोनहन थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित रामगहन गोड़ व उनके पुत्र ब्रजेश व अशोक बताया जाता है।

सोनहन थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद गिरफ्तार हुए है  और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *