Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने की स्व. इंद्रमणि बडोनी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, गोरखा कल्याण परिषद् ने किया सीएम का सम्मान, सीएम को भेंट किया स्मृति चिन्ह…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जे.बी कार्की के नेतृत्व में  गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट  किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर के.बी थापा, सी.बी थापा, पदमा देवी, अनीता देवी, करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *