न्यूज़ डेस्क: बंदर बहुत होशियार होते हैं। बंदर बहुत जिज्ञासु भी होते हैं। जब भी वे किसी चीज को देखते हैं तो वैसा ही करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि बंदर कई बार इंसानों को देखकर उनके जैसा ही करने की कोशिश करते हैं। बंदरों के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होेते रहते हैं। इनमें वे कई बार क्यूट सी हरकतें करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, अमरीका में रहने वाले एक छोटे से बंदर ने ऐसी शरारत कर दी कि पुलिस के भी होश उड़ गए।
चिड़ियाघर से आया पुलिस को कॉल
कैलिफोर्निया में पुलिस के पास एक चिड़ियाघर से एक फोन आया। हालांकि फोन करने वाले ने कोई बात नहीं की और कॉल काट दिया। इसके बाद पुलिस इमरजेंसी समझकर दौड़ी-दौड़ी चिड़ियाघर पहुंची। वहां जाकर उन्होंने जो नजारा देखा उसे देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने फेसबुक पर इस घटना को शेयर किया है।

बंदर ने बुलाई थी पुलिस
मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, चिड़ियाघर से पुलिस को कॉल एक बंदर ने किया था। यह कॉल रात को किया गया था। बंदर ने फोन से पुलिस के पास नंबर डायल किया गया, लेकिन जब तक वे कुछ बात करते, दूसरी तरफ से फोन कट भी गया। चूंकि कॉल चिड़ियाघर से आया था, ऐसे में पुलिस फटाफट मौके पर पहुंच गई। हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो किसी भी इंसान को परेशान या मुश्किल में नहीं पाया। थोड़ी ही देर में पता चला कि इस शरारती हरकत के पीछे कोई इंसान नहीं, बल्कि एक शरारती बंदर था। सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ कार्यालय का कहना है कि यह एक छोटा बंदर था, जिसने पुलिस को फोन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर उस बंदर की तस्वीर और पूरी घटना का भी जिक्र किया है।
ऐसे लगा बंदर के हाथ फोन
दरअसल, चिड़ियाघर में मौजूद कैपुचिन बंदर को गोल्फ कोर्ट में छोड़ा गया था, जहां से उसने चिड़ियाघर का सेल फोन उठा लिया था। शेरिफ ने ये भी बताया, ’हमें बताया गया कि कैपुचिन बंदर बहुत जिज्ञासु होते हैं और कुछ भी पकड़ लेंगे और बस बटन दबा देंगे। इस बार भी उसने ऐसा ही किया, लेकिन सही नंबर मिला दिया।’. बंदर के फोन करने के बाद पुलिस ने कॉलबैक भी किया था, लेकिन उधर से जवाब नहीं मिलने के बाद वो यहां पहुंचे थे।