Nirbhik Nazar

लगातार बारिश के चलते देहरादून व पौड़ी के सभी स्‍कूल बंद, कोटद्वार में रुकी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, लोगों से की ये अपील…

देहरादून / कोटद्वार : भारी बारिश के चलते देहरादून जिले के सभी स्कूालों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं अग्निपथ योजना के तहत कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया पर बारिश ने ब्रेक लगा दिए हैं।

सभी राजकीय व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल कुमार सती ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते सुबह जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शनिवार को सभी राजकीय व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है

वहीं शनिवार की सुबह जब बच्चेक स्कूल पहुंच गए तब छुट्टी का आदेश आया। जिससे बच्चे और अभिभावक  परेशान हुए। स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच छुट्टी की सूचना दी। भारी वर्षा में स्कूल पहुंचकर अब बच्चेा वापस लौटे।

सीएम धामी ने की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार भी मौजूद थे।

पौड़ी जिले में भी स्कूिलों की छुट्टी

जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशानुसार मौसम खराब होने/अतिवृष्टि होने के कारण शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त आंगनबाड़ी और 12वीं तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट स्कूडल बंद रहेंगे। शिक्षक एवं प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों में यथावत पहुंचेंगे।

अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया पर बारिश ने डाली बाधा

वहीं कोटद्वार में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया पर बारिश ने बाधा डाल दी है। शुक्रवार शाम से लगातार चल रही बारिश के कारण सेना ने बारिश रुकने तक भर्ती प्रक्रिया रोक दी है।

कोटद्वार में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास विजेता गब्बर सिंह कैंप में शुक्रवार से अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू हुई।

रैली के प्रथम दिवस पर जनपद चमोली के युवाओं ने दमखम दिखाया। शनिवार को जनपद चमोली की नंदप्रयाग, थराली, गैरसैण, जिलासू तहसीलों के साथ ही उत्तरकाशी जिले की डुंडा, राजगढी वह चिन्यालीसौड़ तहसीलों के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग करना है। लेकिन मौसम उनका साथ नहीं दे रहा है।

शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे से कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। पूरी रात चल रही बारिश के कारण सेना ने बारिश थमने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। हालांकि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी वह चमोली से पहुंचे युवा शुक्रवार दोपहर से ही काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए एकत्रीकरण केंद्र में इकट्ठा होने लगे थे।

मध्य रात्रि में युवाओं के दस्तावेजों की जांच के लिए शिक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मैदान में पहुंच गई। लेकिन बारिश के कारण सेना ने फिलहाल इन टीमों को वापस लौटा दिया है। टीमों को निर्देशित किया गया है कि बारिश रुकने के उपरांत भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व उन्हें मैदान पर वापस बुला दिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *