देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती घायल आपदा प्रभावितो का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी साथ में थे। बता दें की मालदेवता में आई तबाही के बीच सरकार के हेलीकॉप्टर से 3 मरीजों को एयरलिफ्ट कर देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद सरखेत पहुंचे जहाँ आपदा प्रभावित इलाकों का मंत्री ने दौरा किया
वहीं सुबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कार्यालय पहुँचकर अधिकारियों के साथ बातचीत की अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।
